कैथल। मारपीट के बाद घायल ने अस्पताल में दम तोडने के मामले में वीरवार को गांव पिलनी के लोगों ने एसपी से मिल कर आरोपी के खिलाफ हत्या मामला दर्ज करने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि गांव का एक लडक़े ने गांव में कई वारदातें की है। उसने 2 दिसंबर को धर्मपाल पुत्र नरसी को डंडों लाठियों से पीट कर घायल कर दिया था। मारपीट के बाद वह धर्मपाल को समझकर छोडक़र भाग गया था। घरवालों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया और थाना पूंडरी में सूचना दी। धर्मपाल का अस्पताल में कुछ दिनों तक इलाज चला। कुछ दिन बाद वह कोमा में चला गया। उसे चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया। उसे 11 जनवरी को सर्वोदय अस्पताल में शिफ्ट किया। परंतु धर्मपाल की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ डॉक्टरों के कहने अनुसार उसे घर वापस ले आए। जिसकी 3 जनवरी को मौत हो गई। लोगों की मांग है कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के अंतर्गत कार्रवाई की जानी चाहिए। इस मौके पर रमेश शर्मा, बलदेव, प्रदीप शर्मा, श्रीकृष्ण, जयकिशन, बनारसी, विद्या दीप ,राजीव, कुसुम देवी मौजूद रहे।
आरोपी के खिलाफ हत्या मामला दर्ज करने की मांग को लेकर एसपी से मिले गांव पिलनी के लोग
फोटो नंबर- 35