फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पद्मावत फिल्म को लेकर प्रशासन ने पद्मा मॉल व हिंद सिनेमा के बाहर बढ़ाई सुरक्षा, पुलिस फोर्स को किया तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। राजपूत समाज द्वारा फिल्म पद्मावत के विरोध को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा जिले के सभी सिनेमा हॉल के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। शहर में पद्मा मॉल में स्थित सिने स्कवेयर और हिंद सिनेमा के बाहर भारी पुलिस बल तैनात है तो चीका में भी सिनेमा के बाहर पुलिस तैनात रही। सुरक्षा के तहत क्षेत्र के दो एसएचओ जसवंत और सत्यवान की सिनेमा हॉल के बाहर डयूटी पर लगाया गया है। हालांकि जिला के किसी भी सिनेमा हॉल में फिल्म पद्मावत चलाने पर अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया है। एसएचओ जसवंत सिह ने बताया कि एसपी आस्था मोदी द्वारा सिनेमा हॉल की सुरक्षा सुनिश्चित की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मियों द्वारा सिनेमा हॉल में आने वाले लोगो पर खास नजर रखी गई है।
विज्ञापन

महिला पुलिसकर्मी भी रही तैनात:-सुरक्षा में लगाए गए कर्मचारियों में महिला पुलिस कर्मचारियों को शामिल किया गया है। जिससे कोई भी असामाजिक तत्व महिलाओं की आड़ में कोई अनहोनी न करे।
विज्ञापन

जिले में तीनों सिनेमा घरों में वीरवार को फिल्म पदमावत नहीं चलाई गई। लोग इसके बारे में पूछकर वापिस जाते रहे।

पद्मावत फिल्म को लेकर प्रशासन ने पद्मा मॉल व हिंद सिनेमा के बाहर बढ़ाई सुरक्षा, पुलिस फोर्स को किया तैनात
दो एसएचओ सहित महिला पुलिसकर्मियों की भी लगाई डयूटी पुलिस कर्मचारी बनाए है लोगों पर नजर
फोटो नंबर-4 व 5
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें