अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। भारतीय बाल्मीकि सभा, अंबेडकर युवा सभा व आदि धर्म समाज के द्वारा महाराष्ट्र में दलितों पर हुए हमलों के विरोध प्रदर्शन किया गया। भारतीय बाल्मीकि सभा प्रधान सुभाष वैध व रामदिया चावरिया ने बताया कि आज देश में दलितों के प्रति शोषण के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। देश आज दलित अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा है। महाराष्ट्र में यह जो घटना घटी है हमारा समाज उसका विरोध करता है। हमारे संगठन के द्वारा डीसी के माध्यम से राज्यपाल व राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा जाएगा। डीसी को ज्ञापन सौंपने के लिए जैसे ही दलित नेता लघु सचिवालय पहुंचे तो वहां एसडीएम कमलप्रीत कौर से मुलाकात की। उन्हें ज्ञापन सौंपा और उनसे मांग की गई कि सरकार दलितों पर हो रहे अत्याचारों पर दोषियों के विरुद्ध एससी, एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज करके इस मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के जज करवाई जाए। यह मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट को सौंपा जाए। ताकि दलितों को जल्दी से न्याय मिल सके। इस मौके पर शमशेर, रामलाल कल्याण, सत्यवान अर्जुन नगर, रजत चावरिया, पंकज, अरूण अठवाल, रजत प्यौदा, अशोक, संतोष, बिमला, सुनीता चावरिया, निशा, निर्मल, आशा, रामपाल, सोनू मानस, विक्की बालू, अशोक चौहान, विक्की बाता, मनदीप, विपिन प्यौदा मौजूद रहे।
‘दलितों पर अत्याचार नहीं सहेगा समाज’
कई संगठनों ने प्रदर्शन कर दिया एसडीएम को ज्ञापन
फोटो संख्या-19