फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूंडरी में हाबड़ी मोड़ पर आटो चालकों की सवारियों को लेकर होती है तकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना लाइसेंस और कागजों के फर्राटा भर रहे आटो
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
पूंडरी। पूंडरी में हाबड़ी मोड़ पर आटो चालकों की दबंगई प्रतिदिन देखने को मिलती है। हाबड़ी मोड़ से हलके के कई गांवों बरसाना, हजवाणा, रमाणा, डीग, हाबड़ी व सिरसल के लिए मुख्य मार्ग जाता है। जिसके चलते आटो चालकों ने हाबड़ी मोड़ को अपना अड्डा बना लिया है। आटो चालकों की सवारियों के लिए आपस में प्रतिदिन लड़ाई अब आम बात हो गई है।
हाबड़ी मोड़ दुकानदारों द्वारा कई बार समझाने के बाद भी उनका यह चलन नहीं बदला। जिसके चलते अब दुकानदारों ने जिला प्रशासन से आटो चालकों पर लगाम लगाने की गुहार लगाई है। दुकानदारों ने बताया कि हाबड़ी मोड़ से हलके के कई गांवों के जाने के लिए मुख्य मार्ग है। जिसके चलते यहां पर सारा दिन चहल-पहल रहती है। लेकिन गांवों में बस सेवाएं कम होने के चलते सवारियों की मजबूरी बन जाती है आटो। जिससे आटो चालकों की दिन भर चांदी बनी रहती है। सवारियों को लेकर आटो चालकों की आपस में बहस होती रहती है, जिससे मार्केट का माहौल खराब रहने लगा है।
विज्ञापन

इतना ही नहीं यहां चलने वाले आटो में से अधिकतर चालकों के पास लाइसेंस नहीं है। जिससे वे प्रतिदिन नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। दुकानदारों ने जिला प्रशासन से मांग है कि वे आटो चालकों पर लगाम कसते हुए उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करे।
विज्ञापन

पुलिस चौकी इंचार्ज ईश्वर सिंह ने बताया कि समय-समय पर आटो चालकों की चेकिंग की जाती है। जिनके पास अनियमितताएं पाई जाती है तो उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जाती है। अब भी आटो चालकों की चेकिंग की जाएगी।


हाबड़ी मोड़ पर आटो चालकों की सवारियों को लेकर होती है तकरार, लोग परेशान

फोटो नंबर- 20
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें