फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शन के लिए किया दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदर्शन के लिए किया दौरा
विज्ञापन

राजौंद। बिजली बिलों के विरोध में अखिल भारतीय किसान सभा व भारत की जनवादी नौजवान सभा द्वारा प्रचार जत्था 8 जनवरी को प्रस्तावित एसडीओ बिजली निगम राजौंद के खिलाफ प्रदर्शन के लिए गांव तारागढ़, खेड़ी सिम्बल, खेड़ी राव, रोहेड़ा, रोहेड़ा माजरा, सौंगरी, गुलियाना, किठाना, किच्छाना इत्यादि गांवों में प्रचार किया गया। 8 जनवरी को राजौंद में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। किसान सभा के जिला प्रधान महेंद्र सिंह, तहसील प्रधान रामकुमार नम्बरदार व जनौस के जिला सचिव कुलदीप व कृष्ण किठाना ने बिजली निगम के प्रशासन पर आरोप लगाते हुए बताया कि आज तक भी बिजली प्रशासन ने न तो बिजली के नाजायज बिलों को ठीक करने का प्रयास किया है और न ही संगठनों को बातचीत के लिए किसी प्रकार का निमंत्रण दिया है। जो कि एसडीओ बिजली निगम प्रशासन की तानाशाही को उजागर करता है। उन्होंने कहा कि अनाप शनाप बिलों का गांवों में पूरी तरह बहिष्कार किया जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें