फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में प्रतिदिन हो रही है दो मोटर साइकिल चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में प्रतिदिन हो रही है दो मोटर साइकिल चोरी
विज्ञापन


राजू जगत
कैथल। जिले में प्रतिदिन एक से दो मोटरसाइकिल चोरी हो रही है। पुलिस ने 10 महीने में करीब 60 मोटरसाइकिल ही बरामद की है। जबकि अक्टूबर महीने तक 350 से अधिक मोटरसाइकिल चोरी हो चुकी हैं। जिले में हो रही मोटरसाइकिल चोरी में पुलिस की मिलीभगत का अंदेशा लगाया जा रहा है। शहर में चर्चा है कि कुछ बड़े कबाड़ियों के साथ मिलीभगत करके मोटर साइकिलों को खुद-बुर्द किया जा रहा है। यही कारण है कि चोरी होने के बाद मोटरसाइकिल का कोई अता-पता नहीं रहता। पुलिस द्वारा महज अनट्रेस की रिपोर्ट दिए जाने के कारण प्रश्न उठ रहा है कि आखिर चोरी होने के बाद मोटरसाइकिलें जा कहां रही हैं?

हर रोज हो रही हैं करीब दो मोटरसाइकिल चोरी : जिले में 10 महीने में 350 से अधिक मोटरसाइकिल चोरी हो चुकी हैं। सबसे अधिक चोरों के निशाने पर लघु सचिवालय के निकट का एरिया, बस स्टैंड, सामान्य अस्पताल, चिल्ड्रन पार्क, सेक्टर-19 व 20, जवाहर पार्क, पद्मा सिटी मॉल, जाट मैदान, हनुमान वाटिका शामिल हैं। जहां से मोटर साइकिल चोरी हो रही हैं। चोर सार्वजनिक जगहों पर चोरी की ताक में होते है। जैसे ही कोई व्यक्ति काम के लिए बाइक खड़ी करके जाता है चोर पीछे से बाइक को चोरी कर ले जाते है।
विज्ञापन


बस अड्डे पर बस से उतरकर शहर की सड़कों पर पैदल घूमते हैं चोर, बाइक उठाकर हो जाते हैं फरार, वीडियो क्लीपिंग देने के बाद भी पुलिस खाली हाथ : बताया जा रहा है कि शहर में बस अड्डे से इन चोरों की इंट्री होती है, इसके बाद वे शहर की सड़कों पर पैदल घूमते हैं। सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर के 4 बजे के बीच अधिकतर चोरियां होती हैं। इसके बाद चोर आराम से चोरीशुदा बाइक लेकर शहर से बाहर निकल जाते हैं। या फिर शहर में ही कहीं छुपा दी जाती हैं।

वर्ष 2017 के 10 महीने ओर 350 से अधिक मोटर साइकिल चोरी-
1. जनवरी 25
2. फरवरी 32
3. मार्च 30
4. अप्रैल 27
5. मई 41
6. जून 31
7. जुलाई 32
चोरी हुई उक्त मोटरसाइकिलों में से पुलिस ने महज 60 ही बरामद की हैं।

चोरों व कबाड़ियों से मिलीभगत की आशंका : शहरवासी मौजा कुमार ने बताया कि उसकी मोटरसाइकिल चोरी हुई थी। जिसके लिए उसके पास एक पुलिस कर्मचारी का फोन आया कि उसकी मोटरसाइकिल एक कबाड़ी के यहां मिली है। जब उसने जाकर देखा तो उसकी मोटरसाइकिल का इंजन ही बचा था।
इस तरह से अंदाजा लगाया जा रहा है कि चोरीशुदा मोटरसाइकिलों को कबाड़ियों के यहां खुद-बुर्द करके बेचा जा रहा है। पिछले कुछ समय में कैथल शहर में ही पुरानी मोटरसाइकिलों के पुर्जों का बड़ा बाजार गया है। कहीं ना कहीं ऐसे मामलों में मिलीभगत की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन


जैसे-जैसे सूचनाएं मिलती हैं, चोरों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। रही बात कबाड़ी के यहां चोरीशुदा बाइक मिलने की, इस बात का पता करवाया जाएगा। एंटी व्हीकल थैप्ट टीम का भी गठन किया गया है। जो समय-समय पर बड़ी कार्रवाई कर रही है।
सुमेर प्रताप सिंह, एसपी


कबाड़ में खुर्द-बुर्द की जा रही हैं मोटरसाइकिलें
चोर पकड़ने के बाद बरामद होती है केवल एक से दो मोटर साइकिल
पुलिस कार्रवाई पर बड़ा सवाल
अभी तक 10 महीने में करीब 350 से अधिक मोटर साइकिल चोरी हो चुकी है
शहर में पुलिस की मिलीभगत से कबाड़ियों के कट रही है मोटर साइकिल

फोटो नंबर-6 और 7
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें