फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएसएस की पहल पर सुलझा विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएसएस की पहल पर सुलझा विवाद
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। गुहला-चीका विधायक कुलवंत बाजीगर एवं भाजपा नेता एवं नगर परिषद चेयरमैन गुहला-चीका के पति राजेश पिंटू के बीच विवाद को सुलझाने में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की पहल पर पिंटू ने संगठन का आभार जताया है। आरएसएस नेता प्रीतम सिंह व श्याम बंसल से मिलने के लिए कैथल पहुंचे। यहां संघ नेताओं के साथ शहर के विकास पर चर्चा की। राजेश पिंटू ने कहा कि संगठन ने शहर में रुके हुए विकास कार्यों के लिए विधायक के साथ जो गतिरोध था, उसे खत्म करवाकर सराहनीय कार्य किया है। वे इसके लिए संघ नेता प्रीतम सिंह व श्याम बंसल के आभारी हैं। वे विधायक के साथ मिलकर शहर के विकास के लिए जी-जान से काम करेंगे। इसके लिए शीघ्र ही सरकार से भी ग्रांट देने की मांग की जाएगी। शहर में सीवरेज, लाइटें व सड़कों सहित तमाम सार्वजनिक कार्यों के लिए विधायक के साथ मिलकर काम किया जाएगा।
आरएसएस नेता श्याम बंसल ने कहा कि संगठन की ओर से जो जिम्मेवारी दी गई थी, उसे निभाते हुए विधायक और राजेश ग्रुप के गतिरोध को दूर करवा दिया गया है। दोनों के बीच कोई बड़ा मुद्दा नहीं था। विधायक एवं राजेश पिंटू ने संगठन की बात मानते हुए सम्मान दिया है। उम्मीद है कि शहर में विकास कार्य हो सकेंगे।
विज्ञापन


कैथल शहर की सरकार में हो सकता है बड़ा उलटफेर
भाजपा के बागी पार्षद रविवार को भी दिखे एकजुट, चेयरमैनी पर नहीं खुल रहे पत्ते
कैथल। गुहला-चीका में नगर पालिका चेयरमैन व विधायक के बीच गतिरोध दूर करने के बाद अब भाजपा संगठन की नजर कैथल शहर की सरकार पर है। सूत्रों ने बताया कि नए चेयरमैन के चुनाव के लिए शीघ्र ही बड़ा उलटफेर होगा। सत्ता पक्ष के पार्षद जहां अपनी रणनीति बना रहे हैं। वहीं भाजपा के बागी 13 पार्षद अपने समीकरण बनाए हुए हैं। सोमवार को नई अनाज मंडी में रॉकी मित्तल के सम्मान समारोह में भी सभी बागी 13 पार्षदों ने पहुंच कर एकजुटता दिखाई। यहां पहुंचे पार्षद प्रतिनिधि धर्मबीर भोला ने कहा कि डीसी से मांग की जा रही है कि वे शीघ्र ही नए चेयरमैन की नियुक्ति के लिए तिथि का एलान करे। पार्षदों की बैठक बुलाई जाए। ताकि नए चेयरमैन का चुनाव हो सके। चेयरमैन पद के उम्मीदवार के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह फैसला मौके पर लिया जाएगा। सभी 13 पार्षद एकजुट हैं। सभी किसी एक पार्षद के नाम पर समय आने पर सहमत हो जाएंगे।
विज्ञापन

दूसरी ओर सत्ता पक्ष के पार्षदों के साथ भाजपा नेताओं की बैठकों का दौर जारी है। पूर्व चेयरमैन यशपाल प्रजापति सोमवार को भी इसी मसले पर विशेष बैठक के लिए जिले से बाहर गए और गहन विचार-विमर्श किया गया। अब देखना यह है कि नई परिस्थितियों में ऊंट किस करवट बैठता है। सूत्रों का कहना है कि इस बार संगठन द्वारा अधिक मजबूती के साथ चेयरमैनी के लिए दावा किया जा सकता है।

- गुहला चीका विधायक कुलवंत बाजीगर और नपा चेयरपर्सन के पति राजेश पिंटू में विवाद का मामला

फोटो संख्या-10
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें