फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फल्गु उत्सव कार्यक्रम में हरियाणवीं गीतों पर झूमे दर्शक

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणवी गीतों पर झूमे दर्शक
विज्ञापन

कैथल। फरल में आयोजित फल्गु उत्सव के दूसरे दिन हरियाणा कला परिषद के कलाकारों द्वारा हरियाणवी लोकगीत व रागनी कार्यक्रम आयोजित किया गया। देर शाम तक चले इस कार्यक्रम में आसपास के गांवों से पहुंचे हजारों दर्शकों ने रागनियों का खूब आनंद लिया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में अखिल भारतीय श्रोता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजेंद्र जायजाना ने भाग लिया व अध्यक्षता कार्यक्रम अधिकारी दिनेश शर्मा ने की। कार्यक्रम में सूफी व गजल गायक सुधीर शर्मा ने भजन व गजल को सूफियाना अंदाज से सभी दर्शकों को सराबोर कर दिया। सागर कलाकार की हरियाणवी गीत मनै इब क बचा ले मेरी मां ए... पर दर्शकों ने खूब तालियां बजाई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से हरियाणा कला परिषद के समन्वयक अधिकारी हरिमोहन कुमार ने भाग लिया। मुख्यातिथि विजेंद्र ने अपने संबोधन में कहा कि आज हरियाणवी संस्कृति को देश में ही नहीं विदेशों में भी जाना जाता है। कार्यक्रम अधिकारी दिनेश शर्मा ने श्रद्धा पक्ष में चले रहे श्री फल्गु ऋषि तीर्थ स्नान के महत्व के बारे में विस्तार से बताया कि किस प्रकार श्राद्ध पक्ष में तीर्थ में स्नान व पिंडदान आदि करने से मोक्ष का फल मिलता है। तीर्थ में सुबह के समय काफी संख्या में बाहर से श्रद्धालु स्नान करने के लिए आते है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें