फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगलवार को मंगल रहा सब कुछ

विज्ञापन
विज्ञापन
चली बस और ट्रेनें, इंटरनेट बहाल होकर फिर हुआ बंद
विज्ञापन

- मोबाइल इंटरनेट पर राज्यस्तर पर लगी रोक, डेरा प्रमुख को सजा के बाद बनी रही शांति
- रोडवेज को 5 दिनों में 30 लाख से अधिक का नुकसान, रात को जारी रहेगा ठीकरी पहरा
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह प्रकरण के कारण पिछले पांच दिनों से बंद बस व ट्रेन सेवा बहाल हो गई। दोपहर को बस सेवा तो शाम को ट्रेनें चल पड़ीं। हालांकि मंगलवार रात जयपुर-चंडीगढ़ इंटरसिटी नहीं पहुंची। बुधवार को सभी ट्रेनें चलेंगी। इंटरनेट सेवाओं पर लगी रोक दिन में कुछ घंटों के लिए बहाल हुई। बाद में राज्यस्तर पर इंटरनेट सेवाएं फिर से बंद कर दी गईं।
डेरा प्रमुख के मामले को लेकर 24 अगस्त को बस व ट्रेन सेवाएं बंद कर दी गई थीं। उसी दिन से यातायात के अधिकतर साधनों पर लगी ब्रेक के कारण लोगों को काफी दिक्कतें आ रही थीं। सोमवार को डेरा प्रमुख की सजा के बाद मंगलवार को भी स्थिति सामान्य रहने पर दोपहर साढ़े बारह बजे राज्यस्तर पर बस सेवा बहाल करने के आदेश जारी कर दिए गए। करीब ढेड़ बजे तक कैथल में बस सेवा बहाल हो गई।
विज्ञापन


सिरसा को छोड़कर अन्य लंबे रूटो पर दौड़ी बसें : डिपो से सिरसा को छोड़कर अन्य सभी लंबे रूटों पर बस सेवा शुरू हो गई हैं। डीसी सुनीता वर्मा ने बताया कि कैथल डिपो से कुल 68 रूट पर बस सेवा जारी है। केवल सिरसा रूट को छोड़कर। बसें चलनी शुरू होने से स्थानीय बस स्टैंड पर सवारियों की चहल-पहल प्रारंभ हो गई है। कैथल से जयपुर, दिल्ली, चंडीगढ़, पातड़ा, हरिद्वार, यमुनानगर, जींद, कुरुक्षेत्र, सहारनपुर, हिसार, पटियाला, कटड़ा, करनाल, टोहाना के लिए बसों को आज रवाना किया गया। इसके अलावा स्थानीय रूटों पर भी बसें शुरू कर दी गई हैं। रोडवेज डिपो में कुल 143 बसें हैं, जो पंजाब, उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़, दिल्ली के लंबे रूटों पर चल रही हैं।
लोगों ने ली राहत की सांस : बुजुर्ग सिक्का सिंह ने बताया कि वीरवार शाम को बसें बंद हो गई और रात के समय उन्हें अपने घर जाने के लिए कोई साधन नहीं मिला और जिसके बाद वे गांव में अपनी बेटी के घर रहे। शुक्रवार को दोबारा अपने घर जाने की सोची तो हिंसा हो गई जिस कारण जा नहीं सका। आज पैदल ही अपने शहर में जाने के निकला था। लेकिन पता चला कि बसें शुरू हो गई है तो घर जाने के लिए बस स्टैंड पर पहुंचा।

शाम को रेल सेवा भी बहाल : मंगलवार शाम ट्रेन सेवा भी बहाल हो गईं। स्टेशन मास्टर रणधीर ने बताया कि उन्हें शाम करीब 5.30 बजे विभाग से सूचना मिली कि ट्रेन सेवाएं बहाल हो गई हैं। इसके बाद शाम 7.30 बजे कुरुक्षेत्र से जींद जाने व जींद से कुरुक्षेत्र जाने वाली रेलगाड़ी व इसी तरह से शाम को जींद की ओर जाने वाली गाड़ी स्टेशन पर पहुंची। मंगलवार रात को जयपुर चंडीगढ़ इंटरसिटी एक्सप्रेस नहीं आएगी। उन्होंने बताया कि बुधवार से सभी ट्रेने सुचारु रूप से शुरू हो जाएंगी।

इंटरनेट सेवाएं बहाल होकर बंद हुई
दोपहर करीब बारह बजे पिछले चार दिनों से बंद इंटरनेट सेवाएं बहाल हो गई थीं। लेकिन कुछ ही घंटों बाद इन पर फिर से रोक लग गई। दोपहर दो बजे के बाद मोबाइल पर इंटरनेट सेवाएं नहीं चलीं। डीआईपीआरओ रणधीर शर्मा ने बताया कि मोबाइल इंटरनेट सेवाओं पर जिलास्तर पर कोई रोक नहीं है। यह रोक राज्यस्तर पर लगी है। अभी यह नहीं पता कि यह कितने समय के लिए है।
विज्ञापन


एडीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने कहा कि जिले में पूरी तरह से शांति है। जन-जीवन सामान्य हो गया है। सुरक्षा बलों की पेट्रोलिंग जारी है।
एसपी सुमेर प्रताप सिंह ने कहा कि पूरे जिले में शांति है। फिलहाल अर्धसैनिक बलों की टुकड़ियां भी तैनात हैं। पुलिस स्थिति पर नजर रखे हुए है।

सामान्य हुआ जन-जीवन
पाई। पिछले चार दिनों से सिरसा डेरे के प्रमुख गुरमीत सिंह के मामले में चल रही उठापटक के बाद मंगलवार को जन-जीवन सामान्य हो गया। स्कूल, कालेज व सरकारी दफ्तर खुले रहे। गलियों, सड़कों पर चहल-पहल देखने के मिल रही है। दुकानदारों ने भी दुकान खोलकर अपने काम-काज की तरफ ध्यान दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें