फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक माह तक चलेगा वोट बनाने का अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
एक माह तक चलेगा वोटर बनाने का अभियान
विज्ञापन

मुख्य चुनाव आयुक्त ने वेब कास्टिंग के माध्यम से ईआरओ नेट वेब एप्लीकेशन लॉंच किया

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। मुख्य चुनाव आयुक्त डा. नजीम जैदी ने वेब कास्टिंग के माध्यम से ईआरओ नेट वेब एप्लीकेशन लांच किया। इसका मुख्य उद्देश्य 18 से 21 वर्ष के आयु वर्ग में पहली बार पात्र मतदाताओं पर फोकस करते हुए एक जुलाई से 31 जुलाई 2017 तक निर्वाचकों को पंजीकृत करने का विशेष अभियान चलाया जाना है, ताकि कोई मतदाता न छूटे। उन्होंने इस अभियान के लिए विभिन्न प्रदेशों द्वारा किए गए प्रबंधों की समीक्षा भी की।
उन्होंने कहा कि सभी संबंधित अधिकारी अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियों वर्ष 2017 के फॉरमेट एक से 8 का गहन से अध्ययन करके प्रत्येक केंद्र के गैप्स का पता लगाएंगे तथा विशेषकर 18 से 19 आयु वर्ग के गैप को पूरा करवाएंगे। वर्ष 2011 की जनसंख्या को आधार मानकर 2017 की अनुमानित जनसंख्या के आंकड़े तैयार किए जाएंगे। इस गैप को पूरा करने के लिए सभी बूथ स्तर अधिकारी एक जुलाई 2017 से 31 जुलाई 2017 तक अपने-अपने मतदान केंद्रों में घर-घर जाकर सर्वेक्षण करेंगे तथा संबंधित व्यक्तियों से फार्म 6 प्राप्त करेंगे। इसके अतिरिक्त पंजीकरण के लिए विशेष अभियान में फार्म दाखिल करने हेतू दो विशेष तिथियां 9 एवं 23 जुलाई 2017 निर्धारित की गई है। इस दिन सभी बूथ स्तर अधिकारी अपने-अपने मतदान केंद्रों पर बैठकर जनता से दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी संजय जून ने कहा कि सरकार के अभियान में अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर एडीसी कैप्टन शक्ति सिंह, एसडीएम कमलदीप कौर, भाजपा के प्रतिनिधि राव सुरेंद्र सिंह, इनेलो के प्रतिनिधि गुलाब सिंह, बीएसपी के प्रतिनिधि, डीआईओ दीपक खुराना, पंचायती राज के कार्यकारी अभियंता राकेश गोयल, चुनाव नायब तहसीलदार हीरा लाल, कानूनगो शमशेर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें