फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 110 लोगों ने उठाया लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
राजौंद। सांसद नवीन जिंदल के जनसेवा संकल्प को साकार करते हुए नवीन जिंदल फाउंडेशन की मेडिकल वैन गांव कसान में पहुंची। जहां निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इसमें डॉ. बलिंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने 110 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। जबकि 8 लोगों के लैब टेस्ट भी किए गए। सांसद कार्यालय के प्रभारी रविंद्र धीमान ने कहा कि सांसद नवीन जिंदल क्षेत्र के समग्र विकास के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए ब्यूटी पार्लर और सिलाई प्रशिक्षण केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। वहीं युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए इंटरनेशनल स्किल सेंटर स्थापित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत के विजन को आगे बढ़ाते हुए सांसद नवीन जिंदल ने कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र को वर्ष 2035 तक शिक्षा, स्वास्थ्य, विकास और रोजगार के क्षेत्र में अग्रणी बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस मौके पर अमरजीत कसान जिला पार्षद, बलजीत सरपंच प्रतिनिधि, गुरनाम कसान, नरेश कुमार, हवा सिंह, कृष्ण कुमार आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें