कैथल। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के बीसीए द्वितीय सेमेस्टर के घोषित परिणाम में इंदिरा गांधी पीजी महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग ने बताया कि घोषित परिणाम के अनुसार बीसीए की 11 छात्राओं ने नौ से अधिक एसजीपीए प्राप्त किए हैं। उन्होंने बताया कि खुशबू, खुशी और मुस्कान ने 9.54 एसजीपीए के साथ महाविद्यालय में संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया। महाविद्यालय की प्रबंधक समिति के अध्यक्ष राम बहादुर खुरानिया ने सफल छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि छात्राओं की मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन का परिणाम है। इस मौके पर बीसीए विभाग की प्रो. रितिका, प्रो. मोनिका भारद्वाज, प्रो. गीतांजलि और प्रो. सीमा महला भी उपस्थित रहीं।