गुहला-चीका। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी गुहला के कार्यालय में सोमवार को एसडीएम कृष्ण कुमार ने समाधान शिविर लगाकर आमजन की शिकायतें सुनी। इस मौके पर एसडीएम के पास कुल 11 शिकायतें आई। इन सभी शिकायतों का एसडीएम ने मौके पर ही समाधान करवाया।
इस मौके पर एसडीएम ने कहा कि नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर कारगर सिद्ध हो रहे हैं। समाधान शिविर में विभिन्न विभागीय सेवाओं से जुड़ी शिकायतों का मौके पर ही निवारण किया जा रहा है। शिविरों में प्रशासन की ओर से समस्याओं के समाधान में गंभीरता के साथ काम किया जा रहा है। इस शिविर में संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे। संवाद