फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: चुहड़माजरा में 23 को होगा 108 कुंडीय यज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन
ढांड। चुहड़माजरा में 23 दिसंबर को गुरु ब्रह्मानंद की जयंती समारोह राज्य स्तर पर मनाया जाएगा। जिसकी तैयारी अंतिम चरण में है। समारोह में मुख्यमंत्री नायब सैनी श्रद्धालुओं को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए प्रशासन पुख्ता इंतजाम कर रहा है। सरकार का उद्देश्य इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से गुरु ब्रह्मानंद के विचारों और उनके दिखाए गए सत्य के मार्ग को जन-जन तक पहुँचाना है। स्वामी संजीवानंद ने बताया कि 108 हवन कुंडों में श्रद्धालु हर वर्ष की भांति आहुति डालेंगे। विभिन्न विभागों के उच्च अधिकारी लगातार आयोजन स्थल का दौरा कर रहे हैं और सुरक्षा, पार्किंग व बैठने की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन

21 ढांड 02 हवन कुंड बनाते हुए महिलाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें