कैथल। जिला रोजगार कार्यालय ने डॉ. बीआर आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय कैथल में रोजगार मेले का आयोजन किया। इसमें 106 युवाओं को जॉब ऑफर लेटर प्रदान किए गए।
जिला रोजगार अधिकारी ममता कुमारी ने बताया कि मेले के दौरान 123 इच्छुक प्रार्थियों ने नौकरियों के लिए पंजीकरण करवाया व 106 प्रार्थियों को जॉब ऑफर लेटर प्रदान किए गए।
पुखराज हेल्थकेयर करनाल ने 24 युवाओं को, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कैथल ने 36, भारत फाइनेंस इंक्लूजन कैथल ने 16, एकांश मोटर्स कैथल ने 10, एलआईसी जीवन बीमा कैथल 20 युवक व युवतियों को जॉब ऑफर लेटर प्रदान किए गए। संवाद