कैथल। पुलिस ने जून माह के शराब व मादक पदार्थ तस्करी, चोरी, लूट, सेंधमारी, अवैध असलहा रखने व जुआ-सट्टा के 86 मामलों में 106 आरोपी गिरफ्तार किए हैं। आरोपियों से 16 लाख 53 हजार 200 रुपये मूल्य की जन संपत्ति बरामद हुई है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जून माह दौरान संपत्ती विरुद्ध अपराध के 33 मामलों में 54 आरोपी काबू करके उनके कब्जे से 16 लाख 53 हजार 200 रुपये मूल्य की चोरीशुदा जन संपत्ति बरामद की है। मादक पदार्थों की तस्करी के 10 मामले दर्ज करके 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 37 मामलों में 36 आरोपी गिरफ्तार कर 175 बोतल हथकढ़ी शराब, 354 बोतल देसी शराब व 2935 लीटर लाहन बरामद किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जुआ अधिनियम के तहत चार मामलों में चार आरोपियों को काबू करके सात हजार 890 रुपये राशि बरामद की गई। संवाद