रामेश्वर दास बने शिरोमणि अकाली दल एससी सैल के जिला प्रधान
सीवन। गांव रसूलपुर में शिरोमणि अकाली दल प्रदेशाध्यक्ष शरणजीत सिंह सौथा की अध्यक्षता में कार्यक्रम किया। इस आयोजन में जिला के एससी सैल की कार्यकारिणी का गठन किया। इस अवसर पर गांव के वाल्मीकि समाज के लोगों ने शिरोमणि अकाली दल के प्रति आस्था जताई। शरणजीत सिंह सौथा ने इस अवसर पर रामेश्वर दास लदाना चक्कु को जिला कैथल का एससी सैल का प्रधान नियुक्त किया और रवि रसूलपुर को हलका गुहला का एससी सैल का प्रधान नियुक्त किया। शरणजीत सिंह ने कहा कि आने वाले चुनाव में शिरोमणि अकाली दल अपने उम्मीदवार उतारेगी और शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार अपनी अपनी सीटों पर विजय श्री प्राप्त करेंगे। जनता शिरोमणि अकाली दल के साथ है। इस अवसर पर बलजीत, बूरा, भीमा राम, मलकीत, भरथू, बादशाह, दीपक, मलका, अजमेर, प्यारा गुरमीत सिंह, पवन, अनिल, सुनील, रोकी व अन्य लोग मौजूद थे।