अवैध शराब व अन्य नशे सहित युवक काबू
कलायत। पुलिस ने गांव कैलरम गांव से चलती भट्टी पर छापा मारकर मौके से पुलिस ने सवा दो बोतल निकाली हुई अवैध शराब व 170 किलो लाहन मौके से बरामद किया। इससे पूर्व 19 मार्च को कलायत पुलिस ने गांव बालू की रापडिया पट्टी निवासी राजकुमार से 2 लाख 60 हजार रुपये की 2 किलो 200 ग्राम चरस बरामद की थी। थाना प्रभारी चंद्रभान ने कहा कि नशे के अवैध कारोबार पर नियंत्रण करना उनकी प्राथमिकता है।