फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल की निर्माणाधीन बिल्डिंग का लेंटर गिरा, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल की निर्माणाधीन बिल्डिंग का लेंटर गिरा, एक घायल
विज्ञापन

कैथल। गांव थेहमुकेरियां स्कूल बिल्डिंग के निर्माण के दौरान शटरिंग गिरने से घायल हुए व्यक्ति ने ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। उसने पहले पुलिस में शिकायत दी थी। जिस पर कार्रवाई न होने पर उसने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज किया है। गांव बौपुर निवासी जरनैल सिंह की शिकायत पर चीका निवासी गुरमीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शिकायत में उसने कहा कि ठेकेदार ने शटरिंग सही ढंग से नहीं लगाई गई, जिस कारण शटरिंग गिर गई थी और एक गार्डर के नीचे आने से उसकी की टांग टूट गई थी। उसका इलाज अब पटियाला राजेंद्र अस्पताल में चल रहा है। प्रार्थी ने बताया कि वह एक गरीब परिवार से संबंध रखता है और जिस कारण इलाज करवाने में असमर्थ है और ठेकेदार ने भी उसकी कोई सहायता नहीं की है। गुहला एसएचओ अनूप सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी ठेकेदार पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें