फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल ोर परिसर में प्रस्तावित जल शोधन संयंत्र स्थल का डीसी ने लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जल घर परिसर में प्रस्तावित जल शोधन संयंत्र स्थल का डीसी ने लिया जायजा
राजौंद। डीसी डॉ. प्रियंका सोनी ने राजौंद में जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित किए जा रहे जल घर परिसर में प्रस्तावित जल शोधन संयंत्र स्थल का जायजा लिया। इस दौरान डीसी ने ग्रामीणों से इस संयंत्र के लिए जमीन उपलब्ध करवाने पर विचार विमर्श किया। डीसी ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा राजौंद नगर पालिका क्षेत्र के लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए जल शोधन संयंत्र स्थापित करने का निर्णय लिया गया है तथा मुख्यमंत्री घोषणा के तहत 8 एकड़ भूमि में इसकी स्थापना की जाएगी। इस संयंत्र की स्थापना पर लगभग 12 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च होगी। इस परियोजना के पूर्ण होने पर नगर पालिका क्षेत्र के लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा, जिससे उनका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। उन्होंने राजौंद से जलघर तक कच्चे रास्ता को पक्का करवाने का आश्वासन देते हुए कहा कि जिला प्रशासन द्वारा जिला विकास योजना के तहत इस रास्ते को पक्का करवाया जाएगा ताकि लोगों को आवागमन में परेशानी न हो। उन्होंने ग्रामीणों को इस संयंत्र के लतिए अपनी भूमि उपलब्ध करवाने बारे शपथ पत्र जमा करवाने को कहा ताकि आगामी कार्रवाई की जा सके। इस अवसर पर नगर पालिका की चेयरपर्सन गुड्डी राणा, जन स्वास्थ्य विभाग के एसई देवीलाल, जिला राजस्व अधिकारी सुरेश कुमार, प्रेमचंद नायब तहसीलदार, जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ कर्मबीर, डॉ. संदीप राणा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें