फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवरात्रि मनाने के लिए शिव वाटिका के सदस्यों ने की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
बैठक में शिवरात्रि की तैयारियों पर की चर्चा
विज्ञापन

फोटो नंबर-16
कैथल। श्री सिद्धपीठ शिव वाटिका के सभी सदस्यों की बैठक शिव वाटिका में बुधवार को संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रधान कृष्ण नारंग ने की। बैठक में 4 मार्च को मनाई जाने वाली शिवरात्रि की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। सर्वप्रथम सभी सदस्यों का स्वागत महासचिव बिशंबर अरोड़ा ने किया।
विज्ञापन

वरिष्ठ सदस्य डॉ रामजी दास निझावन, डॉ कश्मीरी लाल कुमार, ओमप्रकाश कालरा डेयरी वाले, वीरपार्थ खरबंदा, राजकुमार पंदीजा, कृष्ण कालरा के निधन पर शोक व्यक्त किया गया एवं उनकी आत्मिक शांति के लिए 2 मिनट का मौन धारण किया गया। संस्था के वरिष्ठ सदस्य विनय दुआ ने 4 मार्च को मनाई जाने वाली शिवरात्रि की तैयारियों की रूपरेखा रखते हुए बताया कि सुबह साढ़े 6 बजे रुद्राभिषेक, 7 बजे हवन एवं तत्पश्चात प्रसाद वितरण किया जाएगा। उसके बाद दोपहर को भंडारा लगाया जाएगा। साथ में रात्रि पूजन 8 बजे से शुरू होकर पूर्णाहुति 5 मार्च को सुबह 5 बजे तक की जाएगी। इस अवसर पर जुगल मिगलानी, तुलसीदास सचदेवा, रमेश सचदेवा, इन्द्रजीत सरदाना, बिशंबर अरोड़ा, कमल तनेजा, सुषम कपूर, प्रदर्शन परुथी, बिंदू मक्कड़, रामकृष्ण डिगानी, राजेन्द्र खुराना, ओमप्रकाश दुआ, सुरेश अलावादी, मनोहरलाल आहुजा,भारत भूषण टक्कर, सुनील, तरूण मदान, सुखदेव सिडाना, श्याम साहनी, सुनील बतरा, विनोद दुआ, विनय दुआ, हर्ष नारंग, सुरेश तनेजा, डॉ अश्वनी खुराना, अशोक खुराना, हैप्पी ग्रोवर आदि मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें