फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
कबड्डी प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन

फोटो नंबर-20
अमर उजाला ब्यूरो
राजौंद। राजकीय स्कूल जय बजरंग कबड्डी क्लब की ओर से एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें आसपास व दूर दराज से आई लड़कों व लड़कियों की टीमों ने 50 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में मुख्यातिथि के रूप में कांग्रेस प्रदेश सचिव राजेश अम्बरसर, कोच राजेश कुमार ने शिरकत की। खेल आयोजक सदस्य नरेंद्र व राजू कोच ने बताया कि लड़कों की 50 किलो भार वर्ग में 50 टीमों ने भाग लिया। जबकि लड़कियों की 10 टीमों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि लड़कों की टीम में प्रतियोगिता में प्रथम आने वाली टीम को 11 हजार रुपये व द्वितीय आने वाली टीम को 7100 रुपये नकद इनाम दिया जाएगा। इसी तरह लड़कियों की टीम में प्रतियोगिता में प्रथम आने वाली टीम को 11 हजार रुपये व द्वितीय स्थान आने वाली टीम को 7100 रुपये दिए नकद राशि दी जाएगी। मुख्यातिथि ने कहा कि खिलाडिय़ों को हमेशा अच्छा खेल खेलना चाहिए व प्रतियोगिता चाहे कोई भी क्यों न हो जीतने वाली टीम से अन्य टीमों को बहुत कुछ सीखने को मिलता है। यदि खिलाड़ी कड़ी मेहनत व अपने कोच के दिशा निर्देश मेघं लगातार अभ्यास करे तो कोई भी प्रतियोगिता ऐसी नही है, जिसमें खिलाडिय़ों को जीत हासिल न हो। उन्होंने सभी खिलाडिय़ों को भविष्य में भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए, अच्छा खेल खेलने का आह्वान किया। इस मौके पर पवन पहलवान, अरविंद शर्मा, सुरेंद्र डांगी, पाला रोहेड़ा मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें