जींद से कैथल आ रही रोडवेज की बस गड्ढे में गिरी
फोटो नंबर-32
अमर उजाला ब्यूरो
राजौंद। गांव किठाना के पास रोडवेज की बस हादसे का शिकार हो गई। शाम के समय जींद से कैथल जा रही कैथल डिपो की बस गड्ढे में जा गिरी व पेड़ से टकराने के बाद रुक गई। घटना के बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है। जब इस बारे में पुलिस चौकी किठाना से पता किया गया तो उन्होंने बताया कुछ राहगीरों द्वारा घटना की सूचना मिली थी। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची वहां कोई नहीं मिला। किसी भी प्रकार के नुकसान की कोई जानकारी उनके पास नहीं है।