आमजन को न्याय दिलाना पहली प्राथमिकता : एसपी
नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक ने संभाला कार्यभार
फोटो संख्या-9 व 10
कैथल। नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक वसीम अकरम द्वारा 20 नवंबर को बतौर एसपी कैथल का कार्यभार संभाल लिया गया। 2013 बैच के आईपीएस ऑफिसर वसीम अकरम इससे पूर्व पलवल पुलिस अधीक्षक नियुक्त थे। एसपी के लघु सचिवालय पहुंचने पर गार्ड द्वारा सलामी दी गई। विदित रहे कि वर्ष 2016 दौरान आरक्षण आंदोलन दौरान जिला जींद में बतौर एएसपी वसीम अकरम ने नरवाना में सुचारु कानून व्यवस्था कायम रखने में मुख्य भूमिका निभाई थी। प्रकाश सिंह कमेटी द्वारा आरक्षण आंदोलन दौरान समुचित कानून-व्यवस्था कायम रखने के लिए अपनी रिपोर्ट में अकरम की प्रशंसा की गई। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कैथल में उनकी प्राथमिकता आमजन को न्याय दिलाने के लिए बेहतर कार्य करते हुए निरंतर सुदृढ़ कानून-व्यवस्था कायम रखने पर रहेगी।