फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैथल से अंबाला, पटियाला, चंडीगढ़ व जम्मू कटरा जाना हुआ मंहगा

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल से अंबाला, पटियाला, चंडीगढ़ व जम्मू कटरा जाना हुआ महंगा
विज्ञापन

शहर से पंजाब क्षेत्र में जाने वाली बसों का किराया 25 पैसे प्रति किलोमीटर बढ़ाया
-
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। हरियाणा राज्य परिवहन ने पंजाब रोडवेज की तर्ज पर पंजाब के क्षेत्र में जाने वाली सभी बसों की किराए में बढ़ोतरी की है। जिसके बाद अब कैथल से पटियाला, चंडीगढ़ व हिमाचल व जम्मू कश्मीर में जाना महंगा हो गया है। हरियाणा सरकार ने पंजाब रोडवेज के किराए के बराबर प्रति किलोमीटर के हिसाब से 25 पैसे की बढ़ोतरी की है। जिससे अब कैथल से चंडीगढ़ का 130 रुपये से 135 रुपये किराया हो गया है। इसी प्रकार से कैथल से पटियाला का 75 से 80 रुपये कर दिया गया। वहीं जम्मू कटरा की ओर जाने वाली बस का करीब 20 प्रतिशत तक के किराए की बढ़ोतरी हुई। इसके साथ ही कैथल से अंबाला का भी 60 से बढ़ाकर 65 रुपये किराया कर दिया गया है।
विज्ञापन

20 पटियाला और 13 बसें जाती है चंडीगढ़ : कैथल डिपो से 30 से अधिक बसें चंडीगढ़ व पटियाला में जाती है। जीएम रामकुमार भुक्कल ने बताया कि कैथल से पटियाला 20 बसें व चंडीगढ़ में 13 बसे रोजाना जाती है। जिस पर करीब 20 हजार यात्री सफर करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें