फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ही है पिछड़ा वर्ग सहित पंक्ति के अंतिम व्यक्ति की पार्टी-चौहान

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा ही है पिछड़ा वर्ग सहित पंक्ति के अंतिम व्यक्ति की पार्टी-चौहान
विज्ञापन

वार्ड नंबर 30 में भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ द्वारा डोगरा गेट पर आयोजित किया गया अभिनंदन समारोह
भाजपा के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के नवनियुक्त पदाधिकारियों द्वारा किया गया कार्यक्रम का आयोजन
फोटो संख्या-50 व 51
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। भारतीय जनता पार्टी के ओबीसी मोर्चा के शहरी मंडल की ओर से वार्ड नंबर 30 में रविवार सांय अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मदन चौहान, हरियाणा में फोरेस्ट विभाग के चेयरमैन अरुण सर्राफ सहित विधायक कुलवंत बाजीगर का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में भारी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस कार्यक्रम का आयोजन पूर्व नगर परिषद चेयरमैन यशपाल प्रजापति व भूपेंद्र धीमान के संयोजन में किया गया। जिसमें पहुंचने पर तीनों अतिथिगणों का फूलों की मालाओं से अभिनंदन किया गया। ओबीसी मोर्चा क प्रदेश अध्यक्ष मदन चौहान ने कहा कि भाजपा ही पिछड़ा वर्ग सहित गरीब वर्ग की पार्टी है। केंद्र व प्रदेश में सत्ता में रहते हुए पार्टी ने अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के लिए नीतियां बनाई हैं। जिनका लाभ लोगों को सीधा मिल रहा है। इसीलिए पार्टी से जुड़ें और कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों के बारे में अधिक से अधिक लोगों को जानकारी दें। चेयरैन अरुण सर्राफ ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहाकि भाजपा के प्रसार-प्रसार के लिए अधिक से अधिक लोगों तक पार्टी की नीतियों को लेकर जाएं। विपक्ष मुद्दाविहीन है। इसीलिए आने वाले चुनावों में भी भाजपा ही सत्तासीन होगी। विधायक कुलवंत बाजीगर ने कहा कि पिछली सरकारों में गरीब व्यक्ति को उनका हक नहीं मिल पाता था। लेकिन भाजपा की सरकार में बिचौलियों की संस्कृति को खत्म कर दिया गया है। यही कारण है कि आज प्रदेश में सभी योजनाओं का लाभ उनके पात्र लोगों को मिल रहा है। बिचौलियों की भूमिका खत्म होने से भ्रष्टाचार पर भी अंकुश लगा है। पूर्व नगर परिषद चेयरमैन यशपाल प्रजापति ने तीनों अतिथिगणों का स्वागत किया और पार्टी के संगठन को लेकर चलाई जा रही गतिविधियों की जानकारी दी। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष पाला राम कश्यप ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में रामनिवास दीक्षित, महामंत्री शमशेर स्ेनी, सुरेश संधू, श्याम लाल कलयाण, पार्षद ज्योति सैनी, प्रवीण शर्मा, प्रवीण सिंगला, गौरव ढुल, कृष्ण सैनी, गोपाल सैनी, बृजमोहन, एडवोकेट रमेश गुप्ता, बलजीत रंगा, सुरेंद्र पहलवान, सुशीला शर्मा, संगीता सीवन, माया देवी, संधीर प्रजापति, हरि सिंह धीमान, गुरुदेव प्रजापति, पूर्ण प्रजापति, नाथू राम प्रजापति, मास्टरकरतार, वरुण सरदाना,जगदीश, रामबीर गोस्वामी, जयपाल, दलबीर, रणधीर प्रजापति, जिले सिंह जांगड़ा, सेवा सिंह, बेदी, राधेश्याम, मलखान सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें