फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी जारी रहा वन विभाग मजदूर यूनियन का धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरे दिन भी जारी रहा वन विभाग मजदूर यूनियन का धरना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। वन विभाग मजदूर यूनियन द्वारा मांगों को लेकर दिया जा रहा धरना वन मंडल के कार्यालय पर दूसरे दिन भी जारी रहा। अध्यक्षता जिला कमेटी के सदस्य सियादत्त व मंच का संचालन रेंज पूंडरी सत्यवान ने किया। धरने को संबोधित करते हुए सियादत्त ने बताया कि जिला कमेटी ने अनेकों बार वन मंडल अधिकारी से बात की। पहले तो वन मंडल अधिकारी ने हमारी मांगों का समर्थन किया। जब उनको लागू करने की बात आई तो वह अपने किए गए वायदों से साफ मुकर गए। इसको लेकर उन्होंने कोर्ट से अवार्ड मजदूरों के मस्टरोल बंद कर दिए और साथ ही मजदूरों के खिलाफ झूठे लेटर निकाल दिए। रेंज पूंडरी प्रधान सत्यवान ने भी मजदूरों को संबोधित किया और उन्होंने बताया कि साइज पर ठेकेदारों को साथ में लेकर कोर्ट अवार्ड मजदूरों से दुर्व्यवहार किया और उनके साथ मारपीट की गई। इसको लेकर कोर्ट अवार्ड मजदूरों को तरह -तरह परेशान किया जा रहा है। ताकि कोर्ट अवार्ड मजदूर अपनी नौकरी छोड़ने पर मजदूर हो जाए। इस अवसर पर रेंज सरस्वती प्रवीन कुमार, पूंडरी के पूर्व प्रधान चांदीराम,जय प्रकाश पूंडरी, राजू व नरेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें