फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगैर हेल्मेट व डीएल के दोपहिया चलाते हुए 61 लड़कियो सहित पंद्रह दिन में 1511 वाहनों के चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
बगैर हेलमेट व डीएल के दोपहिया चलाते हुए 61 लड़कियो सहित पंद्रह दिन में 1511 वाहनों के चालान
विज्ञापन

पुलिस ने चलाया विशेष अभियान

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पुलिस ने पिछले 15 दिनों में 61 महिलाओं सहित कुल 1511 वाहनों के चालान किए गए। नियमों की अवहेलना करने वाले चालकों के खिलाफ माननीय उच्च न्यायालय के आदेशानुसार पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर यह कार्रवाई की है। एसपी आस्था मोदी ने बताया कि नियमों की घोर अवहेलना करने वाले चालकों की विडियो क्लिप भी बनाई जा रही है, इनके खिलाफ नियमानुसार की गई कार्रवाई दौरान बनाई गई विडियो क्लिप माननीय उच्च न्यायालय के समक्ष पेश की जाएगी। 1 से 15 जून तक चलाए गए पहले पखवाड़े दौरान जिला पुलिस द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना कर रहे कुल 1511 दुपहिया व हल्के वाहनों के चालान किए गये हैं, इनमें थाना महिला पुलिस द्वारा बगैर हेल्मेट व ड्राइविंग लाइसेंस के दुपहिया वाहन चलाने के आरोप में पाई गई 61 लड़कियां/महिला चालकों के चालान भी शामिल है। इनमें 596 हेलमेट विहीन दुपहिया वाहन चालक, 80 दोपहिया वाहन पर 3 व्यक्तियों के बैठने, 5 कम आयू वर्ग चालकों, 48 ड्राइविंग लाइसेंस विहीन चालकों, 27 आरसी विहिन चालकों, 22 ऑवर स्पीड, 15 डंकन ड्राइविंग, 145 रांग साइड, 32 रांग साइड ड्राइविंग, 350 बगैर सीट बैल्ट गाड़ी चलाने व वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने वाले 10 चालकों सहित अन्य नियमों की अनदेखी करने वाले चालक शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें