बादल व तेज अंधड़ से वाहनों की दिन में ही जली लाइटें
अनाज मंडी में पड़े 1.50 लाख कट्टे बारिश में बीगे
फोटो नंबर-33
अमर उजाला ब्यूरो
पूंडरी। मौसम बदलते ही तेज अंधड़ के साथ हुई बारिश से पिछले कई दिनों से पड़ रही तेज धूप से कुछ राहत मिली है। बारिश से अनाज मंडी में उठान के लिए पड़े लगभग 1.50 लाख कट्टे भी भीग गए। इससे आढ़तियों ने भी अधिक गर्मी के चलते गेहूं के कट्टों में आने वाली घटती से कुछ राहत मिलेगी। मंडी में धीमी गति से उठान के चलते कई-कई सप्ताह से तुलाई किए गए गेहूं कट्टों में 12 प्रतिशत से नमी सूखकर कम हो गई थी। जिससे प्रति क्विंटल 2 से 5 किलोग्राम की घटती आ रही थी। बारिश से गर्मी से राहत मिलेगी तो घटती भी नमी की वजह से कम होगी। दोपहर 3.30 बजे आसमान में घने काले बादल छा गए थे और उसके साथ ही तेज हवा चलनी शुरू हो गई। इससे वाहन चालकों को दिन में ही अंधेरा होने के कारण लाइटें जलानी पड़ी। उसके लगभग 15 मिनट के बाद तेज अंधड़ के साथ बारिश भी शुरू हो गई। जिससे आसमान में उडने वाली धूल कम हो गई। बेमौसम हुई इस बारिश से किसान भी प्रभावित हुए हैं।