फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरों को मई दिवस का तोहफा, मार्बल व्यापारियों ने पुराने वर्करों को दिखाया बाहर का रास्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रमिक दिवस पर मार्बल व्यापारियों ने पुराने वर्करों को दिखाया बाहर का रास्ता
विज्ञापन

विधायक से मिले मजदूर-कहा श्रम एक्ट से ज्यादा ली जा रही है ड्यूटी, रविवार की नहीं मिलती छुट्टी
अमर उजाला ब्यूरो
गुहला चीका। मार्बल व्यापारी व दुकानों पर काम करने वाले वर्करों के बीच चल रहे विवाद को लेकर मंगलवार को मार्बल व्यापारियों की तीनों एसोसिएशन की एक आपातकालीन बैठक बुलाई गई। इस बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि एसोसिएशन के नियमों के ना मानने वाले किसी भी वर्कर को मार्बल व्यापारी अपनी दुकान पर नहीं रखेंगे। मार्बल व्यापारी विनोद गुप्ता, देश राज गर्ग, पार्षद शीशपाल जिंदल ने बताया कि मार्बल की दुकानों पर जो वर्कर लंबे समय से काम करते आ रहे थे वे छुट्टी के नाम पर दुकानदारों को परेशान कर रहे थे। इन लोगों ने बताया कि ये वर्कर बीना बताए काम से छुट्टी कर लेते थे और वेतन पूरा देने की मांग करते थे। शीशपाल जिंदल ने बताया कि इन वर्करों के अड़ियल रवैये के चलते मार्बल व्यापारियों का कारोबार प्रभावित हो रहा था। जिंदल ने बताया कि इनको वेतन भी पूरा दिया जाता है। इसके अलावा एसोसिएशन ने इनकी सभी जायज मांग को मानते हुए इन्हें रविवार की छुट्टी मंजूर की थी। इसके बावजूद ये कर्मचारी कई नाजायज मांगे मनवाने के लिए व्यापारियों पर दबाव बना रहे थे और हड़ताल के नाम पर पूरी मार्केट को ठप्प करने की धमकी दे रहे थे। इसको देखतेे हुए निर्णय लिया गया कि कोई भी व्यापारी अपनी दुकान पर पुराने वर्कर को काम पर नहीं रखेगा। इनकी जगह नए लोगों को मौका दिया जाएगा।
विधायक से दूर रहने का आग्रह:-
व्यापारी शीशपाल जिंदल ने कहा कि व्यापारी व वर्करों के बीच चल रहे विवाद के संबंध में विधायक कुलवंत बाजीगर को पहले ही सूचना दे दी गई है और उन्हें इस विवाद से दूर रहने का आग्रह किया गया है। जिंदल ने बताया कि मार्बल व्यापारियों ने नए लोगों को भर्ती करना शुरू कर दिया है और जल्द ही सैकड़ों युवाओं को काम पर रखा जाएगा। बैठक में अनिल कंसल, पाला राम, मुकेश मित्तल, जज सिंह, मनमोहन सिंह, अजय सिंगला व रमेश गुप्ता सहित दर्जनों मारबल व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक से मिले मजदूर, कहा हस्तक्षेप कीजिए:-
उधर मार्बल की दुकानों पर काम करने वाले वर्करों ने आज हलका विधायक कुलवंत बाजीगर से मुलाकात कर अपनी मांगों से संबधित एक ज्ञापन सौंपा। मजदूरों ने कहा कि श्रम एक्ट के अनुसार 8 घंटे की ड्यूटी व रविवार की छुट्टी का प्रावधान है लेकिन मार्बल व्यापारी दोनों बातें ही मानने को तैयार नहीं हैं। मजदूरों ने कहा कि उनसे 15-15 घंटे काम लिया जा रहा है।रविवार की छुट्टी भी नहीं दी जा रही। मजदूरों ने विधायक से हस्तक्षेप की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें