अमरगढ़ गामड़ी में पिछले एक महीने से नहीं हो रही पानी की सप्लाई, डीसी को सौंपा ज्ञापन
फोटो नंबर-23
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। गर्मी का प्रकोप बढ़ने के साथ साथ शहर की कालोनियों में पानी की समस्या भी लगातार बढ़ रही है। इसी कड़ी में शनिवार को अमरगढ़ गामड़ी में लोग अपनी समस्या के समाधान के लिए डीसी सुनीता वर्मा के आवास पर पहुंचे। इस पर उन्होंने डीसी को मांग पऋ देकर समस्या का समाधान करने की अपील की। कालोनी निवासी सुनील मनचंदा, सतबीर सिंह, जोगिंद्र, श्रीनिवास, एनके गुप्ता, रतन लाल, खजांचीलाल, प्रदीप कुमार ने बताया कि गली नंबर आठ में पानी की सप्लाई की समस्या 12 महीने लगातार रहती है। जिसकी हम कई बार शिकायत भी कर चुके है। पिछले साल तो हमारी गली में सभी कनेक्शन चेक करवाए थे। जिसमें कुछ नहीं मिला। उन्होंने बताया कि हमें सुबह तीन से चार बजे उठाना पड़ता है। यदि नहर आई भी हुई है तो भी दस मिनट पानी आता है। नहर नहीं आई तो पानी बिल्कुल भी नहीं आता। जब पानी आता है तो गंदा पानी आता है। इस पर पंप पर मौजूद ऑपरेटर भी हमें उनके पास नहीं आने देता। इस मौके पर वार्ड नंबर 16 के पार्षद प्रतिनिधि सुरेश कश्यप सहित अन्य मौजूद रहे।