फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी की मेहनत पर फिरा पानी, जवाहर पार्क व चिल्ड्रन पार्क में नहीं हैं बिजली ना पानी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। डीसी सुनीता वर्मा ने कई माह में दौरे करके जवाहर पार्क व चिल्ड्रन पार्क में व्यवस्था में सुधार करवाया था। लोगों को लाभ मिलने लगा था, लेकिन अब यहां फिर से अंधेरा छा गया है। बिजली निगम ने बिल ना भरने के कारण दोनों पार्कों की बिजली कनेक्शन काटते हुए आपूर्ति बंद कर दी है और 24 कालोनियों में रात को जगमग हो रही स्ट्रीट लाइटों की रोशनी पर भी अब खतरा मंडराने लगा है। ऐसा नहीं है कि परिषद के पास बजट नहीं है, परिषद खुद बिजली निगम से करोड़ों रुपये की लेनदार है। लेकिन परिषद के अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा शहर के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। डीसी सुनीता वर्मा ने आज अधिकारियों को तलब करने की बात कही है।

एक सप्ताह से बंद पड़ी है जवाहर पार्क व चिल्ड्रन पार्क की बिजली : शहरवासी संजय बंसल, अमन शर्मा, गौरव कुमार ने बताया कि एक सप्ताह से यहां बिजली ठप पड़ी है। शाम को व सुबह के समय सैर करने के लिए आने वाले लोगों को परेशानी होती है। महिलाओं ने तो अब यहां जल्दी सुबह व शाम को थोड़ा सा अंधेरा होने पर सैर करना ही कम कर दिया है।
विज्ञापन

फव्वारे व म्यूजिक सिस्टम भी बंद पड़े हैं : चिल्ड्रन पार्क में डीसी ने अधिकारियों को बार-बार लताड़ लगवाकर यहां मुश्किल से फव्वारे चलवाए थे। जो अब बिजली की कमी के चलते बंद पड़े हुए हैं। जिससे छोटे बच्चों को मायूसी हाथ लगती है। इसके अलावा म्यूजिक सिस्टम बंद पड़ा है।
नगर परिषद अधिकारियों की बड़ी लापरवाही : नगर परिषद क्षेत्र में बिजली बिल अदायगी पर प्रति यूनिट परिषद को 2 से 5 पैसे देने का प्रावधान है। लेकिन नगर परिषद के अधिकारियों का इस ओर कोई ध्यान नहीं हैं। हिसाब-किताब हो तो संभवत: परिषद से ही बिजली निगम को लेनदारी बनती है। लेकिन उल्टा निगम ने 3 करोड़ रुपये के बिलों के भुगतान ना होने पर कनेक्शन काट दिए हैं। यह मुद्दा कई प्रशासनिक बैठकों में उठ चुका है। लेकिन बिजली निगम व परिषद के बीच आपसी तालमेल की कमी का खामियाजा शहर के लोगों को भुगतना पड़ रहा है।

एमई को सस्पेंड कर चुकी हैं डीसी : चिल्ड्रन व जवाहर पार्क में लगातार दौरे के बावजूद सुधार ना होने पर डीसी सुनीता वर्मा द्वारा पिछले साल यहां एमई को सस्पेंड किया गया था। इसके बाद अधिकारियों की नींद टूटी थीं और पार्क में विकास कार्यों पर जोर दिया गया था।

पार्क में सैर कर रहे अमित मित्तल ने कहा कि यह शहर का एकमात्र बड़ा पार्क है, जहां परिवार के साथ आने में रुचि लेते हैं। डीसी ने कई बार दौरे करके यहां व्यवस्था सुधारी थी। लेकिन अब बिजली की कमी के कारण यहां पानी नहीं है। लाइट की व्यवस्था नहीं है। शौचालय बदहाल हैं। महिलाएं परेशान हैं। डीसी एक बार फिर यहां ध्यान दें।
शहरवासी संजय सिंगला ने कहा कि पार्क में पेयजल संकट है। सुबह अंधेरे में सैर करते हैं।
शहरवासी अशोक गौतम ने कहा कि डीसी की मेहनत के बाद अब फिर से वही स्थिति हो गई है। यहां देखभाल के अभाव में व्यवस्था बिगड़ रही है। इस पर ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन


सोमवार को बुलाया जाएगा अधिकारियों को : डीसी सुनीता वर्मा ने कहा कि अमर उजाला के माध्यम से उन्हें यह बात पता चली है। सोमवार को कार्यदिवस के चलते अधिकारियों को बुलाया जाएगा। समस्या का कारण पता कर उसके समाधान के निर्देश दिए जाएंगे। पार्क की व्यवस्था खराब नहीं होने दी जाएगी।

डीसी की मेहनत पर फिरा पानी, जवाहर पार्क व चिल्ड्रन पार्क में नहीं हैं बिजली-पानी
निगम ने 3 करोड़ रुपये के बकाया बिजली बिलों के कारण बंद कर दी है पार्कों की बिजली
आखिर क्यों नहीं कर रहे नगर परिषद के अधिकारी बिजली निगम के साथ हिसाब-किताब
24 कालोनियों में स्ट्रीट लाइटों की रोशनी भी छीन सकती है शहर के लोगों से
फोटो संख्या-16, 17, 18 व 19
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें