फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन स्वास्थ्य विभाग ने भेजे पानी के दोगुने बिल

विज्ञापन
विज्ञापन
जन स्वास्थ्य विभाग ने भेजे पानी के दोगुने बिल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सीवन। जन स्वास्थ्य विभाग ने सीवन में घरों में पेयजल आपूर्ति के लिए नलों के कनेक्शन दिए हुए हैं। इन कनेक्शनों पर पहले विभाग की ओर से 20 रुपये प्रति माह की दर से बिल वसूल किया जाता था, जोकि हर छह माह के बाद लिया जाता था। छह महीनों का बिल 120 रुपये होता था। लेकिन इस बार विभाग ने बिना किसी नोटिस के पानी का बिल 20 रुपये प्रति माह से बढ़ा कर दोगुना यानी 40 रुपये प्रति माह कर दिया है। इतना ही नहीं इस बार बिल भी छह की बजाए 9 माह का दिया है, जोकि लोगों की जेब पर भारी पड़ रहा है। इस बार लोगों को 120 रुपये की बजाए 360 रुपये बिल के लिए अदा करने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

जन स्वास्थ्य विभाग ने सामान्य वर्ग और पिछड़ा वर्ग के लिए पानी के बिलों को दोगुना कर दिया है और अनुसूचित जाति के लिए पानी के बिलों को 20 रुपये प्रतिमाह ही रखा है। विजय सरदाना, नरेश मित्तल, राम कुमार वधवा, हरीप्रीत झब्बर बिल्लू, विक्की आहुजा, मुकेश तनेजा, राकेश सरदाना, रमेश कुमार रहेजा, जरनैल सिंह धन्जू ने बताया कि पहले पानी का बिल कम आता था लेकिन इस बार अचानक से ही बिल बहुत अधिक आया है। विभाग को पहले इसका नोटिस देना चाहिए था ताकि लोगों को जानकारी मिलती। अगर समय पर बिल नहीं भरा जाता है तो दस प्रतिशत के हिसाब से 36 रुपया जुर्माना भी भरना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें