फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साकरा में सैनिक को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
ढांड। सोमवार गांव साकरा ने देश के एक वीर सैनिक प्रवीन कुमार को खो दिया है। जिससे पूरे गांव में मातम का माहौल बना हुआ है। पोस्टमार्टम के बाद गांव में पहुंचे सैनिक प्रवीन के पार्थिव देह को देख पूरा परिवार फूट-फूट कर रो पड़ा। सैनिक का गांव में ही राजकीय सम्मान के साथ विदाई दी। जिला पुलिस प्रशासन द्वारा ए.एस.आई. सुदेश कुमार की पुलिस टुकड़ी ने फायरों के साथ सलामी देते हुए उन्हें अंतिम विदाई दी। प्रवीन के अंतिम संस्कार में नायब तहसीलदार जयवीर रंगा, थाना ढांड के एस.एच.ओ. सुभाष चंद, कानूगो गुलाब सिंह, पटवारी रामेश्वर, सरपंच जितेंद्र कुमार सहित भारी जनसमूह उमड़ा रहा।
सैनिक प्रविन कुमार 1 माह पहले बीमार होने के कारण गांव में छुट्टी पर आया था। जिसका रविवार की सुबह अचानक निधन हो गया। बता दे कि सैनिक प्रवीन कुमार अपने पिछे उसके दो बड़े भाई-भाभी व भतीजे-भतीजी छोड़ गया है। प्रवीन कुमार सेना में स्पोर्ट एकेडमी में हेड-कास्टेबल के पद पर कार्यरत थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के सरपंच जितेंद्र कुमार ने बताया कि सैनिक प्रवीन कुमार में बचपन से ही देश सेवा करने का एक जज्बा था, उसके जजबे ने ही उसे सैनिक बनाया। प्रवीन कुमार वालीबाल खेल के अच्छे खिलाड़ी रहे हैं। प्रवीन कुमार के जीवन से प्रेरणा लेकर देश सेवा के लिए कार्य करना तथा उनके मार्ग पर चल कर ही हम उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं।

साकरा में सैनिक को राजकीय सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई
फोटो नंबर- 28
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें