डाकखाने का इंटरनेट खराब होने से उपभोक्ताओं ने की जमकर नारेबाजी
अमर उजाला ब्यूरो
पूंडरी। पूंडरी में डाकखाने में पिछले 20 दिन से इंटरनेट न चलने के कारण उपभोक्ताओं में भारी रोष है और मंगलवार उपभोक्ताओ ने डाकखाने के बाहर खड़ा होकर विभाग के कर्मचारियों व व्यवस्था ठीक को लेकर जमकर नारेबाजी की। उपभोक्ता रामलुभाया मिगलानी, पूर्ण चंद, मदनलाल गिरधर, सुभाष गिरधर, राजीव खुराना ने बताया कि वे पिछले 20 दिनों से डाकखाने की चक्कर काट रहे हैं और यहां के कर्मचारी हररोज यह कहकर उन्हें टाल देते हैं कि आज इंटरनेट नहीं चल रहे हैं कल ठीक हो जाएंगे, कल आ जाना, लेकिन आज 20 दिन के पश्चात भी जब इंटरनेट नहीं चले तो वे आज टूटकर ही रह गए। उन्होंने कहा कि जब डाकखाने में कोई काम ठीक प्रकार से नहीं हो सकता तो इस डाकखाने को बंद कर देना चाहिए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही डाकखाने में काम सुचारू रूप से शुरू नहीं करवाया गया तो वे कोई बड़ा प्रदर्शन करने पर मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेवारी पूंडरी डाकखाने के कर्मचारियों की होगी।
मैं मानता हूं कि डाकखाने में पिछले 20 दिनों से इंटरनेट खराब के चलते कोई काम नहीं हो रहा है, लेकिन मैं कर भी क्या सकता हूं। जब तक इंटरनेट नहीं चलेगा तब तक किसी भी उपभोक्ता का काम नहीं हो सकता है। मैं मजबूर हूं।
दलबीर सिंह, डाकखाना इंचार्ज पूंडरी
20 दिनों से खराब इंटरनेट के कारण नहीं हो रहा कोई काम
फोटो नंबर- 18