जेल की सुरक्षा में सेंध, बाथरूम में मिला मोबाइल
जेल सुपरीडेंट की शिकायत पर शहर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया
कैथल। जिला जेल में फिर बाथरूम में एक मोबाइल बरामद हुआ है। जेल में मोबाइल मिलना कोई नई घटना नहीं है। पिछले करीब तीन सालों लगातार जेल में मोबाइल मिलने की वारदातें सामने आ रही है। मोबाइल मिलना जिला जेल की सुरक्षा में सेंध है। शहर पुलिस ने डिप्टी सुपरीडेंट की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। डीएसपी जेल कैथल सुरेंद्र कुमार ने सिटी पुलिस को शिकायत दी है कि 12 नवंबर को उन्होंने टीम के साथ जेल में सर्च अभियान चलाया था। इस दौरान उन्हें बैरक नंबर 3 के बाथरूम में एक मोबाइल मिला है। मोबाइल में न तो सिम था और न ही बैटरी। एएसआई ओमप्रकाश ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि इससे पहले भी कई बार सर्च अभियान के दौरान जेल से मोबाइल व सिम मिल चुके हैं।
जेल के बाहर से भी गेंद व शीतल पेय की बोतल में फेंके गए है मोबाइल-जिला जेल में इससे पहले गेंद के अंदर मोबाइल डालकर व कोल्ड ड्रिंक्स की बोतल में मोबाइल डालकर जिला जेल के अंदर फेंके जा चुके हैं।