फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैथल चीनी मिल को तकनीकी दक्षता में नेशनल लेवल पर मिला द्वितीय पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
चीनी मिल को केंद्रीय मंत्री ने दिया अवार्ड
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। नेशनल फेडरेशन ऑफ कॉपरेटिव शुगर फैक्ट्री नई दिल्ली द्वारा कैथल की सहकारी चीनी मिल को तकनीकी दक्षता में दूसरा पुरस्कार प्रदान किया गया है। यह पुरस्कार बुधवार को नई दिल्ली में सहकारी चीनी मिल की ओर से अतिरिक्त उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह तथा मिल के निदेशक मंडल ने दिल्ली में इंडिया हैबीटैट सेंटर में केंद्रीय सड़क परिवहन व हाईवे, जल संसाधन मंत्री नितिन गडकरी से प्राप्त किया। एडीसी कैप्टन शक्ति सिंह तथा निदेशक मंडल के सदस्य उपायुक्त सुनीता वर्मा से कार्यालय में मिले तथा तकनीकी दक्षता में प्राप्त प्रशस्ति पत्र सौंपा तथा शुगर मिल प्रबंधन की ओर से उपायुक्त का आभार व्यक्त किया। बता दें कि पेराई सत्र 2016-17 के दौरान मिल ने 37.22 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई कर मिल के स्थापना वर्ष से अब तक की उच्चतम 10.13 प्रतिशत की चीनी रिकवरी दर से 3.76 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। इस मौके पर शुगर मिल के प्रबंध निदेशक एवं नगराधीश सुशील कुमार, कमलकांत तिवारी, शमशेर सिंह, दिवान सिंह, जितेंद्र कादियान, जोगेंद्र सिंह, संजीव छौत, सुभाष बारना आदि मौजूद रहे।

कैथल चीनी मिल को तकनीकी दक्षता में नेशनल लेवल पर मिला द्वितीय पुरस्कार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें