फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरमीत राम रहीम मामले में खट्टर सरकार पुरी तरह से फैल रही-शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
डेरा मामले में खट्टर सरकार पूरी तरह से फेल : शर्मा
विज्ञापन


कैथल। लोक स्वराज पार्टी अध्यक्ष एवं पूर्व आईजी रणवीर शर्मा ने कहा कि गुरमीत राम रहीम मामले में खट्टर सरकार पूरी तरह से फैल रही है। ऐसे में मुख्यमंत्री मनोहर लाल को चाहिए कि वह नैतिकता के आधार पर अपने पद से इस्तीफा दें। वे सोमवार को पिहोवा चौक पर स्थित एक होटल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राम रहीम के मामले में सरकार ने एक एसपी को सस्पेंड किया, गृह सचिव को हटाया गया लेकिन मुख्यमंत्री अपनी जिम्मेदारी से बच रहे हैं। मुख्यमंत्री के पास गृह मंत्रालय भी है। जिस कारण उनकी जिम्मेवारी और भी बढ़ जाती है, अगर ये पार्टी के सच्चे कार्यकर्ता रहे होते तो तीन घटनाओं के बाद अपने पद से इस्तीफा दे चुके होते। जाट आरक्षण के अंदर 30 बच्चे मरे और 200 बच्चे जेल के अंदर हैं। अब मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि आरक्षण दिलवा देंगे, लेकिन मुख्यमंत्री बिल्कुल झूठ बोल रहे हैं। वहीं कांग्रेस राज में सरेआम हत्याएं व डकैती लूटपाट होती रही फिर भी सरकार ने कुछ नहीं किया। शर्मा ने कहा कि क्या इनेलो को उस समय पानी याद नहीं आया जब उनकी सरकार थी। इनेलो अब जनता को गुमराह करने के अलावा कुछ नहीं कर रही है। इस मौके पर उपेन्द्र गर्ग, मनफूल, भारत भूषण, बलबीर बालू व सतीश मलिक, सुमेर कुंडू, राजेश रोहिला सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें