फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वकर्मा पूजा : शुगर मिल में कर्मचारियों ने हवन में डाली आहुति

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्वकर्मा पूजा : शुगर मिल में कर्मचारियों ने हवन में डाली आहुति
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। सहकारी चीनी मिल में विश्वकर्मा जयंती पर हवन का आयोजन किया गया। जिसमें कर्मचारियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। कर्मचारियों ने अपने कार्यस्थल के आसपास सफाई करने के उपरांत अपने औजारों व मशीनों के साथ-साथ भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की। इस अवसर पर कर्मशाला में हवन किया गया मिल के अधिकारियों व कर्मचारियों ने आहुति अर्पित की। एडीसी एवं चीनी मिल के प्रबंध निदेशक कैप्टन शक्ति सिंह ने कर्मचारियों व अधिकारियों को विश्वकर्मा जयंती की बधाई दी। उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा को निर्माण एवं सृजन के देवता के रूप में मान्यता के कारण ही आज के दिन फैक्ट्रियों व औद्योगिक प्रतिष्ठानों में उनकी पूजा अर्चना की जाती है। उन्होंने कैथल मिल को राष्ट्रीय स्तर पर तकनीकी दक्षता के क्षेत्र में दूसरा स्थान हासिल करने पर बधाई दी व आगामी पेराई सत्र में और बेहतर परिणाम के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मुख्य अभियंता एए सिद्दीकी व मुख्य रसायनविद कमलकांत तिवारी ने हवन में पूर्णाहुति अर्पित की। हवन के पश्चात प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर मिल के निदेशक दीवान सिंह, भीमसैन वधवा, सुशील कुमार्र रणबीर सिंह, बिशन दत्त, राजेश शर्मा, किरण शर्मा, लवलेश कुमार सहित सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


विश्वकर्मा जंयती पर लगाया भंडारा : विश्वकर्मा जयंती पर विश्वकर्मा चौक पर समाज की ओर से हवन करके विशाल भंडारा आयोजित किया गया। जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर गुरदयाल सिह, श्याम लाल, जगत राम, महेंद्र सिह, प्रवीन धीमान, देशराज, सतबीर, बलराज, रामनिवास, विनोद, रामफल, भागा राम, भीम सिह, कर्मबीर, प्रेम सिह जांगड़ा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें