बिजली कर्मचारियों की गेट मीटिंग 14वें दिन भी जारी
गुहला युनिट के पदाधिकारी भी उतरे समर्थन में
अमर उजाला ब्यूरो
सीवन। एसडीएम के विरोध में चल रही ऑल हरियाणा कारपोरेशन वर्कर यूनियन के कर्मचारियों की गेट मीटिंग 14वें दिन भी जारी रही। जिसकी अध्यक्षता प्रधान रोशन लाल ने की मंच संचालन कमल कुमार ने किया। इस मीटिंग में आज गुहला यूनिट के पदाधिकारी भी उपस्थित थे। इसमें यूनिट प्रधान स्वराज सिंह ने बताया कि टेक्निकल स्टाफ की फील्ड में काफी कमी है। इससे कर्मचारियों को निगम का काम करते हुए काफी दिक्कत आती हैं। लेकिन एसडीओ फील्ड से कर्मचारियों को उठाकर दफ्तर में बैठा रहा है। कर्मचारी अपनी मांगों को मनवाने को लेकर 14 दिनों से गेट मीटिंग व प्रदर्शन कर रहे हैं। पर एसडीओ किसी भी प्रकार से कर्मचारियों का सहयोग नहीं कर रहे हैं व अड़ियल रवैया अपनाए हुए हैं। कुछ कर्मचारी तो ऐसे हैं जिनकी एसडीओ ने पूरी ड्यूटी भी नहीं लगा रखी है और वे अपनी मर्जी से आते व जाते हैं। कुछ कर्मचारियों को दिन-रात काम करना पड़ रहा है। इससे टैक्नीकल कर्मचारियों में काफी रोष है। उन्होंने कहा कि जब तक मांगें नहीं मानी जाती तो यह प्रदर्शन ऐसे ही चलता रहेगा। कर्मचारियों ने एसडीओ के अड़ियल रवैये के खिलाफ नारेबाजी कर अपना रोष भी व्यक्त किया व कहा कि अगर जल्द ही उनकी मांगे न मानी गई तो यह प्रदर्शन और अधिक तेज किया जाऐगा व इसकी जिम्मेवारी एसडीओ की होगी। इस अवसर पर सतबीर, जसबीर, प्रदीप, सुखदेव, कमल कुमार, बलवंत, सुरेंद्र, काकू, जोगिंद्र, जितेंद्र, नरेश व अमरीक सहित काफी संख्या में बिजली कर्मचारी उपस्थित रहे।