आरकेएसडी कॉलेज में प्रो. यशपाल ने दिया था युवाओं को सफलता का मंत्र
साईंस कन्कलेव 2012 में आए थे देश के प्रतिष्ठित वैज्ञानिक स्व. प्रो. यशपाल
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। वर्ष 2012 में आरकेएसडी कॉलेज में आयोजित साइंस कॉन्क्लेव में पद्म भूषण अवार्डी प्रोफेसर यशपाल ने युवाओं को सफलता का मंत्र दिया था। उन्होंने विद्यार्थियों से सीधा संवाद स्थापित करते हुए कहा था कि सफलता का कोई शॉर्ट कट नहीं है। आरकेएसडी कॉलेज के प्रबंधक समिति के पूर्व प्रधान सतीश कुमार बंसल ने बताया कि प्रोफेसर यशपाल को वे खुद नोएडा में घर पर निमंत्रण देने के लिए गए थे। वह एक सरल स्वभाव के व्यक्ति थे, वे खुद घर के गेट तक उनको छोड़ने आए। साइंस कॉन्क्लेव के एक दिन पहले वे अपनी पत्नी निर्मल के साथ कैथल आए थे। उनको मिलने के लिए कुरुक्षेत्र सहित देश के कई हिस्सों से वैज्ञानिक भी कैथल आए थे। कैथल में उन्होंने बच्चों को साइंस संबंधी महत्वपूर्ण टिप्स दिए थे। साथ ही कहा था कि कड़ी मेहनत व लग्र से सफलता हासिल की जा सकती है। उन्होंने अपने जीवन के अनुभव भी साझा किए थे। बच्चों ने उनसे साइंस संबंधी प्रश्न किए थे, जिसमें उन्होंने साइंस के टिप्स दिए थे।