फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी होते हैं-सुरजेवाला

विज्ञापन
विज्ञापन
‘कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी’
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। कांग्रेस नेता सुदीप सुरजेवाला ने कहा कि जैसे आंच में तपकर सोना कुंदन बनता है, ठीक वैसे ही कांग्रेस का कार्यकर्ता विपक्ष की भूमिका में अपने संघर्ष की आंच में तपकर एक मजबूत और प्रबल कार्यकर्ता की दावेदारी पर अंकित हुआ है। किसान भवन सुरजेवाला निवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मीटिंग को संबोधित करते हुए सुदीप सुरजेवाला ने कहा कि जिंदगी में संघर्ष चाहे खुद के लिए हो या दूसरों के लिए किया गया हो यह संघर्ष हमें ही समृद्ध बनाने में सहायक होता है। चुनौती को स्वीकार किए बिना जीतना असंभव है और आप लोगों की भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने की चुनौती और कॉंग्रेस पार्टी को मजबूत करने का संघर्ष इसमें प्रबल दावेदार है। रणदीप सुरजेवाला ने किसानों और व्यापारियों की आवाज को बुलंद करते हुए जींद, हिसार, सोहना, पानीपत, कैथल और सफीदों में भी किसानों और व्यापारियों के हकों की अलख जगाने का काम किया है और अब 22 जुलाई को कुरुक्षेत्र की नई अनाज मंडी में किसान मजदूर बचाओ धरना का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें