नर सेवा नारायण सेवा जैसी
कैथल। अन्नपूर्णा सेवा समिति रजि. सेवा ने सेक्टर-18 स्थित सरकारी अस्पताल में मरीजों को रोज की तरह दोपहर का मुफ्त खाना बांटा गया। इस मौके पर आरकेएसडी कालेज के प्रिंसिपल डा. ओपी गर्ग ने कहा कि भूखे इंसान को खाना खिलाना मानवता की सेवा करना है। यह नर सेवा नारायण सेवा जैसी है। गर्ग ने कहा कि इस पुण्य काम के लिए वे आरकेएसडी शिक्षण संस्थाओं की प्रशासिका एवं एसडीएम मनदीप कौर व हिंदी प्रोफेसर डा. आरती अग्रवाल के आभारी है जिन्होंने इस संस्था से जोड़कर उन्हें पुण्य का भागी बनाया। इस अवसर पर अन्नपूर्णा सेवा समिति की प्रधान शशि ग्रोवर व अन्य सदस्य भी थे।