फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिहर्सल के दौरान 101 कर्मचारी मिले गैरहाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। पंचायत आम चुनाव 2022 के मद्देनजर कैथल, सीवन, गुहला, कलायत, पूंडरी, राजौंद व ढांड खंड में पोलिंग पार्टियों व स्टाफ की रिहर्सल आयोजित की। इसमें सभी खंडों से101 कर्मचारी गैर हाजिर पाए गए। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी डॉ. संगीता तेतरवाल ने बताया इन सभी कर्मचारियों के खिलाफ पंचायती राज एक्ट की धारा 185 के तहत कानूनी कार्रवाई अमल में लाने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव सुचारू रूप से संपन्न करवाने के लिए सभी खंडों में रिहर्सल की गई थी। इसमें विशेषज्ञों ने पोलिंग पार्टियों को ईवीएम की विस्तार से जानकारी दी, लेकिन इस दौरान कई कर्मचारी डयूटी से नदारद रहे। जिनके खिलाफ कार्रवाई के लिए डीडीपीओ कंवर दमन सिंह को निर्देश दिए गए हैं। पोलिंग पार्टियों व स्टाफ की रिहर्सल में कैथल खंड से 29, सीवन से पांच, गुहला से 15, कलायत से नौ, पूंडरी से 20, राजौंद से नौ, ढांड सें 14 कर्मचारी गैर हाजिर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें