फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: आईटीआई में भर गईं शत-प्रतिशत सीटें

Sun, 01 Sep 2024 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले के राजकीय आईटीआई में शनिवार को शत-प्रतिशत सीटें भर गईं। कैथल के राजकीय आईटीआई में शनिवार को 41 दाखिले किए गए। अंतिम दिन सीटें भी इतनी ही बची थी। उधर, दाखिला लेने के लिए तमाम युवा पहुंचे हुए थे। ऐसे में कम युवाओं को दाखिला मिलने के कारण अधिकतर मन मायूस कर रह गए।

गौरतलब है कि आईटीआई में मिशन एडमिशन पिछले तीन माह से जारी है। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने शुरुआती दौर में चार आनलाइन काउंसलिंग कम सीट अलाटमेंट जारी की थी। इनमें केवल 50 प्रतिशत सीट ही भर पाई थी।
विज्ञापन


इसके बाद विभाग ने मेरिट के आधार पर आईटीआई स्तर पर दाखिले के आदेश जारी किए थे। इस शेडयूल अनुसार ही सभी आईटीआई की अधिकतर सीट भर गई थी। प्राइवेट आईटीआई में फीस भारी भरकम होने के कारण अभी भी सीट खाली पड़ी हैं। युवाओं का पहला लक्ष्य सरकारी आईटीआई में दाखिला है।

एक ओर आ सकता है शेड्यूल

हालांकि निदेशालय द्वारा जारी दाखिले का शेड्यूल समाप्त हो गया हो, लेकिन प्राइवेट आईटीआई में सीट अभी भी नहीं भर सकी हैं। ऐसे में ऐसी संभावना जताई जा रही है कि निदेशालय इनमें दाखिले के लिए एक ओर शेड्यूल जारी कर सकता है।
विज्ञापन


राजकीय आईटीआई कैथल के प्राचार्य सतीश मच्छाल ने बताया कि जारी शेड्यूल 31 अगस्त को दाखिला समाप्त हो गया। उन्होंने बताया कि राजकीय आईटीआई में शत प्रतिशत दाखिले हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें