फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पुंडरीक तीर्थ पर होगा 100 कुंडीय यज्ञ

Sun, 07 Dec 2025 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
पूंडरी। डीएवी कॉलेज पूंडरी के कार्यकारी प्राचार्य मेजर डॉ. राजेश तुरान ने बताया कि आज सात दिसंबर सुबह 11 बजे पुंडरीक तीर्थ पर डीएवी कॉलेज की ओर से नो नशा नेशन कैंपेन के तहत 100 कुंडीय यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम डीएवी कॉलेज प्रबंधन समिति के प्रधान पद्मश्री डॉ. पूनम सूरी के नेतृत्व में और आर्य युवा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगी सूरी के मार्गदर्शन में संपन्न होगा। मुख्य अतिथि के रूप में पुंडरी के विधायक सतपाल जांबा उपस्थित रहेंगे। अति विशिष्ट अतिथि पूंडरी नगर पालिका की अध्यक्षा बबली गोस्वामी होंगी, जबकि 15-20 गांवों के सरपंच और आर्य समाज के प्रतिष्ठित पदाधिकारी अतिथि के रूप में भाग लेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें