फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: फरल में 10 वर्षीय बच्चे की करंट से मौत

Sun, 09 Nov 2025 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
पूंडरी। गांव फरल में शनिवार सुबह करंट लगने से 10 वर्षीय बालक निर्भय राणा की मौत हो गई। निर्भय घर में बने शेड के नीचे खड़ी ट्रॉली पर खेल रहा था, तभी शेड में अचानक करंट आने से वह उसकी चपेट में आ गया। परिजन तुरंत उसे पूंडरी के अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


घटना के बाद ग्रामीणों और परिजनों ने किसी चमत्कार की उम्मीद में बच्चे के शरीर को करीब छह घंटे तक मिट्टी में दबाकर रखा, लेकिन जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो शव को बाहर निकालकर अंतिम संस्कार कर दिया गया। निर्भय माता-पिता की इकलौती संतान था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें