कैथल। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने आधार कार्ड को मुफ्त में अपडेट करने की तारीख को बढ़ाकर 14 जून 2026 कर दिया है। यह मुफ्त सेवा केवल माय आधार पोर्टल पर उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि आधार कार्ड अपडेट कराने के लिए नागरिकों को अपना डेमोग्राफिक डाटा, पता, डेट ऑफ बर्थ, मोबाइल नंबर आदि की जरूरत पड़ेगी। डीसी प्रीति ने बताया कि आधार अपडेट के लिए नाम, जन्मतिथि, रिहायशी प्रमाणपत्र या अन्य निर्धारित पहचान पत्र ऑनलाइन अपलोड करना होगा। डेडलाइन खत्म होने के बाद आधार अपडेट के लिए शुल्क देना होगा। ऑनलाइन अपडेट की सुविधा सिर्फ उन्हीं लोगों के लिए है, जिनका मोबाइल नंबर उनके आधार से लिंक है। डीसी ने बताया कि सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में आधार कार्ड सबसे अहम दस्तावेज है और 10 साल पुराने आधार कार्ड को अपडेट करवाना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि यूआईडीएआई द्वारा आधार कार्ड को अपडेट करवाने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 14 जून 2026 कर दिया गया है।