फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिल से पहुंचे 10 हजार ट्रैक्टर आज लेंगे दिल्ली परेड में हिस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के विभिन्न गांवों से ट्रैक्टर लेकर दिल्ली में होने वाली परेड में शामिल होने को लेकर किसान रवाना हुए। भाकियू के अनुसार अब तक जिले से करीब 10 हजार से अधिक ट्रैक्टर व तीन हजार से अधिक गाड़ियां दिल्ली कूच कर गईं हैं। भाकियू के जिला अध्यक्ष होशियार गिल ने बताया कि सभी किसान दिल्ली आए हुए हैं। यूनियन के पदाधिकारियों के आगामी निर्देशों तक यहीं तक रहेंगे।
विज्ञापन

बाइक परेड निकालेंगे जनसंगठन- आंगनबाड़ी की राज्य महासचिव शकुतंला ने बताया कि गणतंत्र दिवस पर कृषि कानूनों के विरोध में शहर में हनुमान वाटिका से लेकर शहीद स्मारक तक बाइक परेड निकाली जाएगी। बाइक पर तिरंगा लगाकर हनुमान वाटिका से चलकर पिहोवा चौक से होते हुए शहीदी स्मारक तक जाएंगे। वहां से वापस हनुमान वाटिका में परेड का समापन होगा। उन्होंने कहा कि किसान से हर वर्ग जुड़ा हुआ है। लॉकडाउन में किसानों ने ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरतमंद लोगों को भोजन उपलब्ध करवाया है। सीआईटीयू से संबंधित तमाम संगठनों द्वारा गणतंत्र दिवस पर शांतिपूर्वक शहर में बाइक परेड निकाली जाएगी।
गाड़ी को फूलों से सजा किया कूच- भाकियू युवा जिला प्रधान विरेंद्र माघो माजरी भी अपनी गाड़ी को फूलों से सजवा दिल्ली की तरफ निकले। विरेंद्र ने बताया की लगातार 6 महीने से किसानों को यूनियन ने इन तीन काले कानूनों के बारे में जागरूक किया है। हरियाणा व पंजाब किसी भी हाल में ये तीनों कानून लागू नहीं होने देंगे। आज देश के कोने कोने से आए लाखों ट्रैक्टर किसान परेड में हिस्सा लेंगे। जिसमें 10 हजार ट्रैक्टर कैथल से दिल्ली पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

800 पुलिस कर्मचारी रखेंगे सुरक्षा पर नजर- एसपी लोकेंद्र सिंह ने कहा गणतंत्र दिवस समारोह के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अलर्ट है। असामाजिक व अराजक तत्वों से निपटने के लिए पुलिस द्वारा व्यापक तौर पर पुख्ता प्रबंधन किया गया है, जिसके अंतर्गत शांति तथा कानून एवं व्यवस्था कायम रखने के लिए 800 से ज्यादा पुलिस कर्मचारियों व अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है।
जनसामान्य की नहीं होगी इंट्री - सीटीएम अमित कुमार खोखर ने बताया कि कोविड के चलते जिलास्तरीय समारोह में सामान्य जन की इंट्री नहीं है। केवल वही व्यक्ति समारोह स्थल पर पहुंचेंगे, जिन्हें आमंत्रित किया गया है। या फिर जिनकी ड्यूटी लगाई गई है और जो युवा कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति देंगे।
डीसी सुजान सिंह यादव आज गणतंत्र दिवस को लेकर पुलिस लाइन मैदान में आयोजित जिलास्तरीय कार्यक्रम में ध्वजारोहण करेंगे। सुजान सिंह पहले ऐसे डीसी होंगे, जो लगातार दूसरी बार राष्ट्रीय पर्व पर बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में भाग लेंगे। एडीसी सतबीर सिंह कुंडू ने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह को बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। नगर के शहीद स्मारकों पर पुष्प अर्पित करके शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पर्व समारोह को वैब कास्टिंग से लाइव दिखाया जाएगा।
एडीसी सतबीर सिंह कुंडु ने कहा कि मुख्यातिथि द्वारा निर्धारित समय पर ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके बाद परेड का निरीक्षण होगा। मुख्यातिथि के संबोधन के बाद विभिन्न टुकड़ियों द्वारा शानदार मार्च पास्ट किया जाएगा। इसके उपरांत सूर्य नमस्कार व योगाभ्यास की प्रस्तुति होगी। राष्ट्रीय पर्व पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। हरियाणा की विकास गाथा को दर्शाती हुई झांकियां भी विभिन्न विभागों द्वारा निकाली जाएगी। इसके साथ-साथ उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित भी किया जाएगा। कोविड-19 की हिदायतों की पालना करते हुए जिला के स्वतंत्रता सेनानी व शहीदों के परिजनों को उनके घर पर ही जिला के अधिकारी जाकर सम्मानित करेंगे।
सीटीएम अमित कुमार ने कार्यक्रम स्थल का दौरा करके संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि राष्ट्रीय पर्व की गरिमा अनुरूप सभी कार्य होने चाहिए। एडीसी सतबीर सिंह कुंडू ने कहा कि गणतंत्र दिवस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण वेबकास्टिंग के माध्यम से किया जाएगा। वेबकास्टिंग के सीधे प्रसारण की व्यवस्था स्थानीय कबूतर चौक, गीता भवन मंदिर के सामने, नए बस स्टैंड पर एलईडी के माध्यम से की जाएगी। सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए लोगों के बैठने की व्यवस्था भी की जाएगी। इसके साथ-साथ जिला प्रशासन के फेसबुक पेज व यूट्युब पर सीधा प्रसारण रहेगा। उन्होंने जिला वासियों से अपील की कि कार्यक्रम को फेसबुक के माध्यम से देखें और अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। यदि कोई समस्या वेबकास्टिंग से संबंधित आती है तो वह डीआईओ दीपक खुराना के मोबाइल नंबर 9992326999 व एडीआईओ राजीव शर्मा के मोबाइल नंबर 8950616942 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें