फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: तीन दिन में पराली जलाने के आए 10 नए मामले

Tue, 12 Nov 2024 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। जिले में बीते तीन दिनों में फिर से पराली जलाने के 10 नए मामले आए हैं। अब जिले में पराली जलाने के मामलों की कुल संख्या 162 से बढ़कर 172 हो गई है। वहीं, अब तक कृषि विभाग ने 123 किसानों की रेड एंट्री की है। अभी तक पूरे जिले में एक महिला सहित 30 किसानों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसमें एक महिला किसान भी शामिल है।

पराली जलाने पर दो लाख 30 हजार रुपये का जुर्माना भी किसानों पर लगाया गया है। बता दें कि कि पिछले तीन दिन में रविवार और शनिवार को दो-दो जगह और शुक्रवार को छह जगह पराली जलाने के मामले समय आये है | रविवार को कैलरम और कसान गांवों के खेतो में पराली जलती हुई मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक डॉ. बाबू लाल ने डीसी को अवगत करवाया कि अब तक हरसेक के माध्यम से 172 पराली जलाने के मामले सामने आए हैं। 123 मामलों में मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल के रिकॉर्ड में रेड एंट्री दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें